Chat GPT: AI की मदद से घर बैठे लोग कमा रहे हैं मोटी रकम, आप भी जानें तरीका

 

Chat GPT: AI की मदद से घर बैठे लोग कमा रहे हैं मोटी रकम, आप भी जानें तरीका

लेखक
Prakhar Mishra
 
 Join Telegram Channel

चैट जीपीटी (Chat GPT) एक शानदार AI बेस्ड मॉडल है जो इंटरनेट (Internet) जगत में क्रान्ति ले आया है। जब से इसकी खबर आयी है तब से ही इंटरनेट काफी गरमाया हुआ है और हर तरफ बस इसी की चर्चा है। चैट जीपीटी को 30 नवंबर 2022 को रिलीज़ कर दिया गया था और तभी से ये सुर्खियां बटोर रहा है। Chat GPT को Open AI द्वारा तैयार किया गया है, कुछ महीने पहले ही इस कंपनी ने एक फोटो बनाने वाला टूल भी ज़ारी किया था, जिसका नाम DALL-E AI है, इस AI टूल ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

CHAT GPT का असल काम क्या है?

Chat GPT से किस तरह से कमाई की जा सकती है यह जानने से पहले आपको बता देते हैं की आखिरकार यह बला है क्या? ताकि आप जान सकें की आपको इसके साथ क्या काम करना है। तो सबसे पहले आप यह जान लें ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाला एक शानदार चैट बॉट है।

चैट बॉट नाम से ही पता चलता है की इस बॉट के साथ आपको चैटिंग यानी बात चीत करनी होती है। हाँ आपने सही सुना, अब इंसानों से सलाह लेने का समय गया, अब बस कुछ कोड्स के द्वारा तैयार किये गए artificial bots आपकी मदद करने के लिए आ गए हैं। फिलहाल Chat GPT की सुविधा मुफ्त है, आगे कंपनी इसके प्रयोग के लिए आपसे शुल्क भी ले सकती है।

चैट जीपीटी से आप जो भी प्रश्न करते हैं उसका वह सीधा और सरल जवाब देती है। यह ज़वाब वह अपने पास स्टोर डाटा और जानकारी के लिहाज़ से आपको बताती है। Chat GPT से आप कई तरह के सवाल कर सकते हैं, जैसे- रसगुल्ला कैसे बनाएं? हाँ बस आपको सवाल अंग्रेजी में ही पूछने पड़ेंगे क्योंकि अभी इसे हिंदी भाषा में ज़वाब देने के लिए ट्रेनिंग नहीं मिली है।

Chat GPT से Online Earning कैसे करें?

चैट जीपीटी की मदद से ऑनलाइन पैसे (online earning) कमाए जा सकते हैं। आइये अब कुछ तरकीबें हम आपको बता देते हैं।

तैयार करें यूट्यूब के लिए कंटेंट: यूट्यूब के लिए कंटेंट तैयार करने के लिए आप चैट GPT की सहायता ले सकते हैं। आप किसी भी टॉपिक के बारे में इस AI से मदद मांग सकते हैं। यह ढेर सारा कंटेंट आपको लिख कर देदेगी। आप उसमें अपने हिसाब से थोड़ा फेर बदल करिये और वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर सकते हैं। चैट जीपीटी आपको इंग्लिश में कंटेंट प्रदान करती है लेकिन आप उस कंटेंट को हिंदी में गूगल ट्रांसलेटर (Google Translator) की मदद से कन्वर्ट कर सकते है न ये कमाल की चीज़?

तैयार करें लिखित कंटेंट: Chat GPT की मदद से आप लिखित कंटेंट को तैयार कर सकते हैं। fiverr और upwork जैसी साइट्स में फ्रीलांसर chat GPT की मदद से कंटेंट लिख कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रीलांसिंग साइट्स पर जाकर कोई आर्टिकल लिखने का काम तलाशना होगा। फिर अपने टॉपिक के अनुरूप AI से प्रश्न करना होगा। इस तरह आप Chat GPT की मदद आर्टिकल तैयार कर सकते हैं, याद रहे आपको पूरी तरह से इसपर निर्भर होकर आर्टिकल नहीं लिखने हैं।

Social Media में बनाएं पकड़: क्या आप जानते हैं की ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स से भी पैसे कमाए जा सकते हैं। आप ट्वीट्स के टॉपिक इस AI को दे सकते हैं, और आपके लिए ये ट्वीट्स भी लिख सकती है। आप अपने मनपसंद टॉपिक्स पर ट्वीट करके अपनी सोशल प्रोफाइल को स्ट्रांग कर सकते हैं और ब्रांड्स प्रमोट कर सकते हैं। इसके ज़रिये आप ऑनलाइन एफिलिएट मार्केटिंग भी कर सकते हैं।

This post was last modified on February 25, 2023 3:21 pm

शेयर करें
  •  
  •  
  •  
  •  
टैग:AIArtificial IntelligenceChat GPTInternetOnline Earning
 

ताज़ा लेख

Great Online Tools Website क्या है और कैसे काम करती है? (2023)
  • वेबसाइट्स

Great Online Tools Website क्या है और कैसे काम करती है? (2023)

Great Online Tools Features: SMS and Call Bomber and Free Followers अधिक पढ़ें

February 21, 2023
5 Best Fake Call करने वाला Apps [2023] | 5 Best Free Fake Call Apps
  • ANDROID APPS

5 Best Fake Call करने वाला Apps [2023] | 5 Best Free Fake Call Apps

Fake Call Apps 1. We Phone: Fake Call App to Another Number 2. Free Call:… अधिक पढ़ें

February 18, 2023
CareFirst या Care Fast Private Number क्या है और इससे प्राइवेट कॉल कैसे करें?
  • ANDROID APPS

CareFirst या Care Fast Private Number क्या है और इससे प्राइवेट कॉल कैसे करें?

Care Fast को अमूमन लोग Care First के नाम से भी जानते हैं आज हम… अधिक पढ़ें

February 12, 2023
Free Fast .in Whatsapp Unblock Method By FreeFast.in
  • HOW TO

Free Fast .in Whatsapp Unblock Method By FreeFast.in

आज इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं की आप FreeFast .in Whatsapp Unblock… अधिक पढ़ें

February 11, 2023
  • वेबसाइट्स

Free Fast in से Android App Download कैसे करें? [2023]

Free Fast, फ्री फ़ास्ट डॉट इन, एक शानदार वेबसाइट है जिसपर आपको free fast apps… अधिक पढ़ें

February 11, 2023
  • वेबसाइट्स

7 Best Online Call and SMS Bomber Websites 100% Working (Self-Tested)

5+ Call and SMS Bombers are: 1. CallBomberz.in 2. CallBomber.in 3. SMSBomber.online 4. SMS Bomber… अधिक पढ़ें

February 8, 2023

Comments

Popular posts from this blog

weight loss

Good thing it doesn’t mess with fall fashion

Environmentally Household Cleaners