Posts

Chat GPT: AI की मदद से घर बैठे लोग कमा रहे हैं मोटी रकम, आप भी जानें तरीका

Image
  Chat GPT: AI की मदद से घर बैठे लोग कमा रहे हैं मोटी रकम, आप भी जानें तरीका लेखक Prakhar Mishra  Chat GPT Online Earning Methods    Join Telegram Channel चैट जीपीटी (Chat GPT) एक शानदार AI बेस्ड मॉडल है जो इंटरनेट (Internet) जगत में क्रान्ति ले आया है। जब से इसकी खबर आयी है तब से ही इंटरनेट काफी गरमाया हुआ है और हर तरफ बस इसी की चर्चा है। चैट जीपीटी को 30 नवंबर 2022 को रिलीज़ कर दिया गया था और तभी से ये सुर्खियां बटोर रहा है। Chat GPT को Open AI द्वारा तैयार किया गया है, कुछ महीने पहले ही इस कंपनी ने एक फोटो बनाने वाला टूल भी ज़ारी किया था, जिसका नाम DALL-E AI है, इस AI टूल ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। CHAT GPT का असल काम क्या है? Chat GPT से किस तरह से कमाई की जा सकती है यह जानने से पहले आपको बता देते हैं की आखिरकार यह बला है क्या? ताकि आप जान सकें की आपको इसके साथ क्या काम करना है। तो सबसे पहले आप यह जान लें ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चलने वाला एक शानदार चैट बॉट है। चैट बॉट नाम से ही पता चलता है की इस बॉट के साथ आपको चैटिंग यानी बात चीत करनी होती है। हाँ आपने स...